Bihar

बिहार में मुर्दों के घर भी जा पहुंचे शराब तस्कर, कब्र के अंदर बोरियों में मिली खेप; पुलिस भी हैरान

बिहार में लंबे समय से शराबबंदी लागू है लेकिन यहां शराब तस्कर पुलिस की नाक के नीचे अपनी करतूतों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। इन शराब माफियाओं ने मुर्दों के घरों को भी नहीं बख्शा है और मुर्दों के घर को अपना नया ठिकाना बना लिया है। बिहार में जब एक कब्र शराब की बोतलें उगलने लगीं तो सभी हैरान रह गए।

मामला रोहतास जिले के सासाराम का है।यहां कादिरगंज के अलावल खान मकबरा के पास स्थित एक कब्रिस्तान की कब्र से अवैध शराब बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि शराब तस्कर अब कब्रिस्तान में शराब छिपा रहे हैं। शराब को छिपाने के लिए पुराने कब्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

दरअसल पुलिस को मुर्दों के घर में शराब छिपाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस यहां छापेमारी के लिए जुटी थी। हालांकि, पुलिस टीम को देख सभी तस्कर तो भाग गए लेकिन छानबीन में पुलिस को पुराने कब्र के अंदर रखी गईं शराब की बोरियां मिलीं। बताया जा रहा है कि लगभग 50 लीटर से अधिक देसी मुहआ शराब कब्र से बरामद हुआ है।

पुराने कब्र से देसी शराब की खेप मिलने के बाद इलाके में इसकी काफी चर्चा है। पुलिस का कहना है कि शराब धंधबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कब्र के अंदर से शराब मिलने के मामले में केस दर्ज कर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago