Samastipur

समस्तीपुर में नाला निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिं’सक झड़प, वीडियो वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली वार्ड संख्या-42 में सोमवार को एक विवादित भूमि पर नाला निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच के बीच हिंसक झड़प हो गयी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। झड़प में दोनों पक्षों से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें, स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान रहीमपुर रुदौली वार्ड संख्या-42 निवासी शमशुल जोहा के पुत्र शमशाद आलम (48), दूसरे पक्ष के मो. अमीन के पुत्र फैयाज आलम (36) और मो. मुस्लिम के पुत्र मो. शमीम उर्फ चुन्नू (35) के रूप में हुई है। इधर मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल पर डायल-112 की टीम को भेजा गया था। दोनों पक्षों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

5 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

10 घंटे ago