Samastipur

डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सुर संगम का समापन समारोह आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर: शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सुर संगम का समापन समारोह आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इससे पूर्व समापन समारोह को संबोधित करते हुए वरीय उप समाहर्ता स्नेहा कुमारी ने कहा कि अनुशासन एक छात्र की शैक्षणिक सफलता और व्यक्तिगत विकास की नींव को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डीएवी पब्लिक स्कूल संस्कार के साथ-साथ अनुशासन भी प्रदान करता है। साथ ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी प्रदान कर रहा है। उन्होंने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। वहीं बारह बिहार बटालियन एनसीसी कर्नल रविन्द्र रावत ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के अंदर अनुशासन और संस्कार का होना अति आवश्यक है। सभी छात्र-छात्राओं को लक्ष्य पर पहुंचने के लिए मेहनत और लगन के बीच यह भी एक मूल मंत्र है।

प्राचार्य नीरज कुमार सिंह ने कहा कि यह स्कूल क्षेत्र में लगातार शिक्षा का अलख जगाने कर कार्य कर रहा है। यहां के बच्चे बड़े होकर विभिन्न क्षेत्रों में डाक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, रिसर्च स्कॉलर आदि के रूप में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि एक बालिका शिक्षित होकर कई परिवारों को विकास करती है। वर्तमान में बालिकाएं बालकों से हर मायने में आगे निकल रही हैं। अभिभावकों को इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग देना होगा।

समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर मैनेजर डीएवी एलएमसी हरि किशोर सिंह, एआरओ बिहार जोन बी शांति सिंह, एआरओ बिहार जोन सी सविता सिंह व विभिन्न जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक राघवेंद्र झा ने दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

4 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

6 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

7 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

15 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

18 घंटे ago