Samastipur

समस्तीपुर में नकली पुलिस इंस्पेक्टर बनकर दुकान से 40KG मिठाई मंगाई, असली पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक फर्जी इंस्पेक्टर बनकर 40 किलो मिठाई मंगवाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी चौक का है। गिरफ्तार युवक की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के कजिया बिशनपुर गांव के रामेश्वर सिंह के पुत्र राम शोभित सिंह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में पीड़ित मिठाई दुकानदार का बताना है कि 10 फरवरी की रात एक अज्ञात नंबर से उसे कॉल कर 17 फरवरी को मुसरीघरारी थाना में एक कार्यक्रम होने की बात कह कर उससे 400 पैकेट नाश्ता भेजने को कहा गया।

नाश्ता का पैकेट मांगने वाले युवक ने खुद को इंस्पेक्टर राजीव कुमार बताया। अगले दिन 11 फरवरी की सुबह फिर उसी मोबाइल से कॉल कर तत्काल 40 किलो मिठाई भेजने की बात कही। बाकी की मिठाई 17 फरवरी को भेजने की बात कही और उसके भेजे ऑटो पर 40 किलो मिठाई भेजने को कहा। कॉल आने के कुछ समय बाद एक ऑटो चालक ने मिठाई देने को कहा। जिसके बाद दुकानदार ने 40 किलो मिठाई ऑटो में रख भेज दिया।

इसके बाद पैसा मांगने के लिए दुकानदार ने उस मोबाइल पर संपर्क साधा तो कॉल को रिसीव नहीं किया गया। आशंका होने पर दुकानदार मुसरीघरारी थाने पहुंचा तब जाकर उसे जानकारी मिली कि थाने में राजीव कुमार नाम का ना तो कोई इंस्पेक्टर है और ना ही थाना से मिठाई मंगवाई गई है। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया। पुलिस पीड़ित के बताए मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी नकली पुलिस इंस्पेक्टर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

यहां सुनें Call Recording :

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

2 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

9 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

16 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

17 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

18 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

18 घंटे ago