समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में खेलने के दौरान पास के ही तालाब में एक किशोर डूब गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उसे निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान केवस निजामत वार्ड संख्या-3 के रंजन कुमार राय के पुत्र ऋतिक राज (12) के रूप में की गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव जब्त कर परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम करा कर शव उन्हें सौंप दिया। घटना के संबंध में बताया गया है कि घर के पीछे तालाब के पास खेलने के दौरान किशोर गहरे पानी में चला गया था, जिसे किसी तरह से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा था और इसी क्रम में उसकी मौत हो गई।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…