Samastipur

समस्तीपुर: चार बच्चों की मां ने गांव के ही युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म की नियत से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस बावत उसने थाने मे आवेदन देकर गांव के ही मो. अजमत को आरोपित किया है। महिला द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि गांव के एक किसान के खेत में तीन वर्ष पहले काम करने गई थी। जहां उससे आरोपी ने मोबाइल नंबर लेकर बार-बार कॉल कर अश्लील बातें किया करता था।

जब मना किया गया कि ऐसा नहीं करो तो वह भद्दी हरकत करने पर उतर आया। तब उसने सारी बात अपने पति को बताया। महिला का पति बाहर रहकर काम करता है। घर पहुंच कर उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है। महिला चार बच्चों की माँ बतायी गयी है। इधर मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि महिला द्वारा आवेदन दिया गया है। आवेदन के अलोक में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जाँच मे जुट गई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतिक हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

8 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

8 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

9 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

13 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

15 घंटे ago