Samastipur

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर आरटीई के तहत दाखिले का प्रयास, विभाग करेगी कारवाई 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत दाखिला पाने के लिए कुछ अभिभावकों ने फर्जीवाड़ा शुरू कर दिया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग अब कारवाई करने की प्रक्रिया में जुट गयी है। इधर योजना के तहत जमा कराये गये आवेदन पत्र में नगर निगम का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर लगाने का मामला सामनें आया है। इससे पहले भी लगातार ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जिसमें फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र बनवाकर आरटीई का लाभ उठा लिया गया है।

स्कूलों ने ऐसे लोगों के खिलाफ कई बार जिला शिक्षा विभाग में शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन अब इस बार ऐसे लोगों के खिलाफ शिक्षा विभाग कार्रवाई करने के मूड में है। बता दें कि आरटीई के तहत नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड किए गए कागजातों की जांच के क्रम में यह अनियमितता पकड़ में आ गयी। कागजातों की जांच के दौरान नगर निगम का एक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पकड़ में आया है।

उजियारपुर प्रखंड के लोहागीर पंचायत में जन्म लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम द्वारा जारी किया गया था। इस बारे में जब जिला सांख्यिकी विभाग में पता किया गया तो उनके द्वारा यह जन्म प्रमाण पत्र फर्जी बताया गया। कहा गया की इस रजिस्ट्रेशन नंबर का हमारे यहां कोई जन्म प्रमाण पत्र बना ही नहीं है। वहीं एक अन्य आवेदन में जन्म प्रमाण पत्र की जगह आरटीई आवेदन ही अपलोड करने की बात सामने आयी है।

बता दें कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सैकड़ों अभिभावक आरटीई का रास्ता चुनते हैं। इसके लिए जरूरी शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ आय प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र और अन्य कागजी कार्रवाई करने के बाद जांच की जाती है और फिर ऑनलाइन जांच करने पर सही पाए जाने पर उनको देखते हुए आवेदन पत्रों की स्वीकृति की जाती है।

बाइट :

इधर सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ मानवेंद्र कुमार राय ने बताया कि आवेदन की बारीकी से जांच कराकर एडमिशन दिलाये जाएंगे। स्कूल यदि अपने स्तर पर विभाग को कोई रिपोर्ट देते हैं तो उसका भी गंभीरता से संज्ञान लिया जाएगा। फर्जीवाड़ा करने वालों के ऊपर एफआईआर कराई जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

8 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

11 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

12 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

13 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

23 घंटे ago