Samastipur

समस्तीपुर में अजब-गजब; इंटरमीडिएट परीक्षा में जिस विद्यालय के बच्चों का सेंटर था उसी के शिक्षक की लगा दी ड्यूटी 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिला मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर परीक्षा केंद्र पर नियमों की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आने के बाद आनन-फानन सीएस ने शिक्षकों को मूल विद्यालय में योगदान के लिए विरमित किया। बताते चले कि उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर परीक्षा केंद्र पर प्लस टू श्री सुंदर उच्च विद्यालय मुक्तापुर के छात्रों का इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का केंद्र बनाया गया है।

इस परीक्षा केंद्र पर प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक अमर कुमार ने कार्यालय सहायक के रूप में प्लस टू श्री सुंदर उच्च विद्यालय मुक्तापुर के शिक्षक रंजीत कुमार, चुनचुन कुमार एवं संतोष महतो को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन के लिए कार्यालय सहायक के पद पर प्रतिनियुक्ति किया।

सीएस को इस बात की जानकारी पूर्व से थी कि उनके केंद्र पर प्लस टू श्री सुंदर उच्च विद्यालय मुक्तापुर के परीक्षार्थियों का केंद्र है। इसके बावजूद सीएस ने उसी विद्यालय के तीन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की, जो कई सवाल खड़े कर रहे है। हालांकि जिला शिक्षा विभाग इसपर कार्रवाई करने के बजाए इसे भूल मानते हुए समय से पूर्व सुधार कर लेने की बात कह पल्ला झाड़ने मे लगे है।

बताते चलें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर परीक्षा के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्र संलग्न वीक्षक, सहयोगी के वार्ड/पाल्या का परीक्षा देने की स्थिति में उन्हें उस केंद्र पर प्रतिनियुक्त नहीं किया जाना है। परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी संलग्न वीक्षक व सहयोगी से इस आशय का घोषणा भी लिए जाने का प्रावधान है।

इसके बावजूद उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर परीक्षा केंद्र पर केन्द्राधीक्षक ने सुंदर उवि मुक्तापुर के तीन-तीन शिक्षक को रखकर बोर्ड के नियमों की धज्जी उड़ाई। जानकारों का कहना है कि केन्द्राधीक्षक को बोर्ड द्वारा काफी पूर्व में ही उत्तरपुस्तिका, ओएमआर, रॉल शीट, उपस्थिति पत्रक आदि उपलब्ध करा दिया जाता है, जिस पर आवंटित विद्यालय का पूरा डाटा रहता है। इसके बावजूद उसी विद्यालय के शिक्षकों का सहयोगी के लिए नाम का प्रस्ताव भेजना गलत है।

सूत्रों की माने तो उक्त तीनों शिक्षकों को एक दिन पूर्व के डेट में रिलीव किया गया। केंद्र पर लगे सीसीटीवी की जांच कराई जाए तो सीएस की पोल खुल जायेगी और जिला शिक्षा विभाग का दावा गलत साबित हो जायेगा। विदित हो कि पूर्व में उक्त परीक्षा केंद्र के सीएस प्लस टू श्री सुंदर उच्च विद्यालय मुक्तापुर में शिक्षक के पद पर तैनात भी थे।

Avinash Roy

Recent Posts

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

4 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

13 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

15 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

15 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

24 घंटे ago