Samastipur

समस्तीपुर में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा अधिवक्ता को रोके जाने के बाद वकिलों ने जमकर किया हंगामा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास अधिवक्ताओं ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर बबाल काटा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकीलों के द्वारा सड़क जाम की सूचना पर ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज मौके पर पहुँचे। बाद में डीएसपी ने अधिवक्ताओं से कार्यालय में चल कर बातचीत करने का आग्रह किया। जिसके बाद सभी अधिवक्ता यातायात थाना पहुँचे।

हंगामा कर रहे अधिवक्ताओं का कहना था कि हाई कोर्ट के अधिवक्ता अपनी गाड़ी से न्यायालय से निकल कर लौट रहे थे। यू टर्न लेने के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। जिसके बाद काफी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंच कर कुछ समय के लिए दरभंगा – समस्तीपुर मार्ग को ओवरब्रिज के पास जाम कर दिया और पुलिस के ख़िलाफ़ नारेबाजी की।

वकीलों का आरोप था कि ट्रैफिक पुलिस और थानाध्यक्ष के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। आक्रोशित अधिवक्ता दोषी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सड़क जाम और हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुँचे ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज पहले तो सभी को समझा बुझाकर अपने कार्यालय ले गए। बाद में डीएसपी के द्वारा जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को शांत कराया गया।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 घंटे ago