Samastipur

समस्तीपुर में टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से निवेश के नाम पर 6 लाख 62 हजार रुपये की धोखाधड़ी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर आभी पंचायत के खंझापुर हसनपुर निवासी अमरजीत कुमार के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायी है कि टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से एक ऑनलाइन कंपनी में निवेश के नाम पर उनके साथ 6 लाख 62 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। अमरजीत के अनुसार, उन्हें अमेजन पार्ट-टाइम इंडिया नामक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल किया गया, जहां सुमन यादव नामक व्यक्ति ने उन्हें निवेश करने के लिए कहा। शुरुआती दौर में जब उन्होंने दो हजार और पांच हजार का निवेश किया, तो कंपनी ने मुनाफे के साथ 11 हजार वापस भेज दिया।

इससे भरोसा बढ़ा, और उन्होंने आगे निवेश जारी रखा। बाद में, ग्रुप एडमिन ने बताया कि उनका स्तर वीआईपी ग्रुप में पहुंच गया है, जिसके तहत उन्हें लेवल-वाइज निवेश करना होगा। इसी बीच ग्रुप का नाम बदलकर मुस्कान जैन कर दिया गया और नए नियमों के तहत उनसे कुल निवेश राशि का 30% मांगा जाने लगा। यह भी कहा गया कि जीएसटी भुगतान करने के बाद ही उन्हें उनके पैसे वापस मिलेंगे। धोखाधड़ी का एहसास होने पर अमरजीत ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago