Samastipur

समस्तीपुर में रेलवे ट्रैक किनारे सिर क’टी ला’श मिलने से सनसनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेलखंड पर रविवार की सुबह दुधपुरा रेलवे गुमटी 55-सी के पास एक युवक का सिर कटा शव मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बरामद किया है। सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। आशंका जतायी गयी है की युवक की मौत ट्रेन से गिरने या फिर ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है जिसके माध्यम से उसकी पहचान असम के नवगांव जिले के निवू काली निवासी देवन भराली के पुत्र ध्रुव ज्योति भराली (19) के रूप में हुई है। पुलिस, आधार कार्ड पर अंकित पता के आधार पर वहां की पुलिस से संपर्क कर इस दुर्घटना की सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी। ताकि, इसके बारे में मृतक के परिजनों को जानकारी मिल सके और वह यहां आकर कानूनी प्रक्रिया के बाद शव ले जा सकें।

Avinash Roy

Recent Posts

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

11 घंटे ago

दीपावली की आतिशबाजी से बिगड़ी समस्तीपुर शहर की हवा, 300 तक पहुंचा AQI; रात में पटाखों के धुएं से तेजी से बढ़ा प्रदूषण

समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

1 दिन ago