Samastipur

समस्तीपुर में बढ़ रही चोरी की वारदात से पुलिस की गश्त पर उठे सवाल, लगातार बाइक चोरी की भी हो रही घटना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : पिछले कुछ दिनों में शहर व शहर से सटे क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे नागरिकों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। विभिन्न क्षेत्रों में रात के समय बंद दुकानों में चोरी की घटनाओं के अलावे दिन-दहाड़े नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दर्जनों बाईक चोरी की घटना सामनें आ चुकी है। चोरी के बढ़ते मामलों पर पुलिस अंकुश लगा पाने में असफल साबित हो रही हैं। जिसके कारण लोगों में असुरक्षा का भाव बढ़ता जा रहा है। शनिवार की देर रात भी नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित एक किराने की दुकान में चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया जिसमें नगद व कुछ सामान के चोरी की बात सामने आयी। चोरी की जानकारी रविवार की सुबह दुकानदार को हुई जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे।

इसके अलावे शुक्रवार की रात कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द चौक पर एक ही रात में अलग-अलग 8 दुकानों में चोरी की घटना हो गई जिसमें अब तक पुलिस के हाथ खाली है। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह सभी दुकानदारों को हुई। इसके अलावे विगत 6 जनवरी को नगर थाना क्षेत्र के ही ताजपुर रोड स्थित एक दवा दुकान से लाखों रुपये नगद व सामान की चोरी हुई थी। हालांकि उस मामले में पुलिस ने चोरी की रकम बरामद कर लिया था और आरोपी युवक की पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया था।

इसके अलावे विगत महीने ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा में संत कबीर काॅलेज के पास एक बंद घर में भी चोरी की घटना हुई थी। इसके अलावा जिले भर में चोरी सहित अन्य आपराधिक वारदातों में वृद्धि देखने को मिल रही है। दो दिनों पहले दलसिंहसराय में भी एक साथ आधा दर्जन से अधिक दुकानों में भी चोरी की घटना हुई है।

शहर में बाइक चोरी की घटना भी बढ़ी :

समस्तीपुर शहर के नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र से इन दिनों बाइक चोरी की घटना एकाएक बढ़ गई है जिसमें पुलिस को अब तक कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। कुछ संदिग्धों को नगर पुलिस ने पूछताछ के लिये उठाया भी था लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लगने पर उनको छोड़ दिया गया। बता दें कि विगत दिनों समस्तीपुर कचहरी कैंपस, एसबीआई मेन ब्रांच, सदर अनुमंडल कार्यालय, पटेल मैदान, ताजपुर रोड, मोहनपुर रोड, आदर्श नगर समेत अन्य जगह से लगातार बाइक चोरी की आधा दर्जन से अधिक घटना हुई है। लेकिन अब तक चोर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसको लेकर नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष दल का भी गठन किया जा चुका है, लेकिन तमाम कोशिशें के बावजूद बाइक चोरी की घटना पर पुलिस अंकुश लगा पाने में विफल साबित हो रही है।

शहरवासियों ने गश्त बढ़ाने की मांग की :

नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। कई लोगों का कहना है कि उनका विश्वास अब पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर कम हो रहा है, और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कब किसके दुकान या बंद घर में चोरी हो जाए। वहीं किसी कांप्लेक्स के बाहर से कब किसकी बाइक चोरी हो जाए कहा नहीं जा सकता।

रात में पैदल गश्ती का मुख्यालय से मिल चुका है निर्देश :

आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने तथा स्मार्ट पुलिसिंग के लिए शहर भर में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा रात के 10 बजे से सुबह के छह बजे तक अलग-अलग पैदल गश्त लगाने का निर्देश है। वहीं पुलिस मुख्यालय से एसपी और संबंधित एसडीपीओ को रात में क्षेत्र भ्रमण कर पुलिस की गश्ती की निगरानी व निरीक्षण करने का निर्देश है। बावजूद इसके चोरी की वारदात होना पुलिसिया गश्ती पर सवालिया निशान उठा रहे हैं।

बाइट :

एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि शहर में लगातार हो रहे बाइक चोरी की घटना को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया है। वहीं दवा दुकान में चोरी मामले में पुलिस सफल उद्भेदन कर चुकी है। अन्य चोरी के मामले को लेकर पुलिस टीम लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। रात्री गश्ती समयानुसार हो रही है जिसकी मानिटरिंग वरिय अधिकारी खुद कर रहे हैं। पुलिस आम लोगों से भी अपील करती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि देखने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें। पुलिस शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर तत्पर है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

7 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

11 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

16 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

16 घंटे ago