Bihar

BPSC की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की याचिका पर पटना हाई कोर्ट में सुनवाई, छात्रों की टिकी निगाहें

बिहार में BPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज पटना हाई कोर्ट बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द किए जाने की याचिका पर अहम सुनवाई करेगा। इससे पहले बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा दोबारा किए जाने की याचिका पर पिछले महीने सुनवाई टल गई थी।

जिसके बाद 4 फरवरी को सुनवाई की अगली तारीख मुकर्रर की गई थी। अदालत ने इस मुद्दे को लेकर बीपीएससी और राज्य सरकार से 30 जनवरी तक जवाब देने को कहा था। बताया जा रहा है कि BPSC की तरफ से कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया गया है।

कोर्ट ने इससे पहले सुनवाई के दौरान 70वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा के रिजल्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। 16 जनवरी को हुई सुनवाई में पटना हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि वह रिजल्ट जारी करने से नहीं रोक रहा है लेकिन परीक्षा परिणाम याचिका के अंतिम निर्णय पर निर्भर रहेगा।

बीते 31 जनवरी को पटना की सड़कों पर उतर कर बीपीएससी के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान छात्रों की पुलिस से हल्की झड़प भी हुई थी। दरअसल पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर हुई 70वीं पीटी परीक्षा में धांधली का आरोप लगा कर अभ्यर्थियों ने सभी केंद्रों पर हुई पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। छात्र इस मुद्दे पर कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। कई राजीतिक दल भी छात्रों का समर्थन कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

3 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

11 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

12 घंटे ago