समस्तीपुर : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने प्रखंड अंतर्गत प्रभावती रामदुलारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कर्पूरीग्राम में गुरुवार को कंप्यूटर लैब एवं सौर ऊर्जा से संचालित सोलर पावर सिस्टम का उद्धाटन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री ठाकुर ने शिक्षक एवं एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर और सौर उर्जा दोनों समय की मांग है। विद्यालय में कंप्यूटर लैब होने से यहां के छात्र-छात्राओं को काफी फायदा मिलेगा। साथ ही सौर उर्जा से संचालित सोलर पावर के लगने से विद्युत की काफी बचत होगी। विद्यालय में यूपीएल नई दिल्ली के सौजन्य से कंप्यूटर लैब और सौर उर्जा से संचालित सोलर पावर अधिष्ठापित किया गया है।
मौके पर समस्तीपुर प्रखंड जनता दल यू अध्यक्ष सह मुखिया राजीव कुमार सिंह, मंत्री के निजी सचिव कमलेश कुमार मिश्र, जगनारायण शर्मा, यूपीएल कंपनी के डा. ओमएस त्यागी, आशीष बमभानी, विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र मोहन मुकुल, वंशमणि, प्रभारी प्रधानाध्यापिका डॉ. बेबी कुमारी, संजीव कुमार महतो, नितेश कुमार निशांत, सोना कुमार, तरुण कुमार झा, संजीव नयन, कीर्ति किरण, प्रियंवदा, धीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…
समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…
घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…