Samastipur

आईपीओ में निवेश का लालच देकर महिला से 3 लाख 17 हजार की साइबर ठगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : आईपीओ में निवेश का लालच देकर एक महिला से 3 लाख 17 हजार की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। पूसा थाना क्षेत्र के महमदपुर गढ़िया निवासी राज कुमार प्रसाद की पत्नी रश्मि कुमारी ने इस संबंध में साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। रश्मि कुमारी के अनुसार, ट्रेडिंग टाइटन्स ऑफ दलाल स्ट्रीट नामक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन रवि शर्मा, राजीव बत्रा और ग्रुप मैनेजर ने उन्हें एक वेबसाइट से एप डाउनलोड करने को कहा।

एप इंस्टॉल करने के बाद उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 3 लाख 17 हजार निकाल लिए गए। शिकायत में यह भी बताया गया कि ठगों ने लगातार अपना मोबाइल नंबर बदलकर उनसे संपर्क बनाए रखा, जिससे वे धोखाधड़ी को जल्दी समझ नहीं सकी। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

2 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

2 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

7 घंटे ago