Bihar

बिहार में मौसम लेगा करवट, इस दिन होगी झमाझम बारिश ! मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

बिहार में अगले 48 घंटों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जहां औसत तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस रहा। कई स्थानों पर तापमान 30 डिग्री को पार कर गया। IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद के दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण बिहार के अधिकतम तापमान में अगले कुछ दिनों तक ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

बारिश का अनुमान

अगले कुछ दिनों में बिहार का मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। बुधवार को आसमान में हल्की धुंध देखी जा सकती है। IMD के अनुसार, 23 और 24 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा और बेगूसराय के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, उत्तर-पूर्व बिहार में 23 फरवरी को और दक्षिण-पूर्व बिहार में 23-24 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

तापमान की स्थिति

मंगलवार को बिहार में सबसे अधिक तापमान डेहरी में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बक्सर में 30.7 डिग्री और औरंगाबाद में 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भोजपुर, शेखपुरा, मुंगेर, रोहतास, अरवल, राजगीर और खगड़िया जैसे स्थानों पर अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

30 डिग्री पहुंचा पारा

वहीं बीते दिन यानी मंगलवार को राज्य में तापमान में वृद्धि देखी गई, जहां कई स्थानों पर औसत तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। फिलहाल, मौसम सुहावना बना हुआ है, न ज्यादा गर्मी है और न ही ठंड। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन 48 घंटे बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ने लगेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

2 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

2 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

3 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

3 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

11 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

18 घंटे ago