समस्तीपुर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के तत्वावधान में आयोजित 14वां जिला चिकित्सा सम्मेलन सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आईएमए सभागार में दो दिवसीय इस सम्मेलन में जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नवाचारों और उन्नत उपचार पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन के दूसरे दिन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने औषधि, शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग, चक्षु रोग और शिशु रोग सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने व्याख्यान दिए। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और नई शोध पद्धतियों पर भी गहन चर्चा हुई, जिससे डॉक्टरों को अपने ज्ञान को और समृद्ध करने का अवसर मिला।
समापन सत्र में चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों, फार्मा सेक्टर से जुड़े लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह, संगठन सचिव डॉ. सुप्रिय मुखर्जी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. जीसी कर्ण, सचिव डॉ. एके आदित्य और मीडिया प्रवक्ता डॉ. हेमंत कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपने विचार रखे। सम्मेलन में डॉ. निशांत कुमार, डॉ. नीलेश कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. एसए आलम, डॉ. सोमेंदु मुखर्जी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अभिनव कुमार, डॉ. मनीष साह, डॉ. श्रद्धा ठाकुर, डॉ. मंजुला, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. रेणु राणा और डॉ. मीनाक्षी ठाकुर सहित अन्य चिकित्सकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…