Samastipur

समस्तीपुर जिले में 731 पदों पर होमगार्ड जवानों के बहाली की प्रक्रिया जल्द

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में होमगार्ड के रिक्त पदों पर जल्द ही बहाली की जाएगी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में वर्तमान में करीब 529 होमगार्ड जवान कार्यरत हैं, जिनकी ड्यूटी रोटेशन के आधार पर निर्धारित की जाती है। इसके साथ ही, जिले में होमगार्ड के 731 रिक्त पदों पर बहाली के लिए हरी झंडी मिल गई है। जिला समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी मो. ऐहतशाम ने बताया की समस्तीपुर में 731 रिक्त पदों पर बहाली के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है।

मार्च के पहले हफ्ते तक रोस्टर का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक हर हाल में सभी प्रकिया को पूरा कर लेना है। इसको लेकर मुख्यालय से ही टास्क दिया गया है। उन्होंने कहा कि शारीरिक परीक्षा के लिए भी डीएम से वार्ता कर स्थल चयनित किया जा रहा है। जिला समादेष्टा ने कहा कि समस्तीपुर में होमगार्ड का 1855 पद है। जिसमें से जिले में फिलहाल 529 जवान कार्यरत हैं। लगभग 1300 पद अभी भी खाली है, जिनमें से 731 पदों पर अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक हर हाल में बहाली करना है।

आनलाइन आवेदन की होगी प्रकिया :

होमगार्ड की इस भर्ती के लिए केंद्रीय चयन पर्षद के द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर विज्ञापन जारी किया जाएगा। जिसके बाद निर्धारित तारीख से फॉर्म भरने की प्रक्रिया चालू की जाएगी। इस भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं पास या इसके समकक्ष हो सकती है। हालांकि शैक्षिक योग्यता, आयुसीमा, सैलरी, हाइट संबंधित संपूर्ण जानकारी आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएंगी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

3 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago