Samastipur

कुख्यात कर्मवीर समेत आधा दर्जन अपराधियों पर 2 लाख से लेकर 25 हजार रुपये तक का इनाम घोषित, चार अन्य पर इनाम की अनुशंसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : सदर-1 अनुमंडल पुलिस कार्यालय द्वारा 6 कुख्यात व सक्रिय अपराधियों के ऊपर इनाम की घोषणा की गई है। इन अपराधियों के विरुद्ध पांच हजार रुपए से लेकर दो लाख रुपए तक के इनाम घोषित किये गये है। वहीं, चार अन्य कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध इनाम की अनुशंसा को लेकर मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। इन अपराधियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब आम पब्लिक की मदद लेगी। पुलिस की ओर से इन अपराधियों के बारे में सही सूचना देने और गिरफ्तारी में मदद करने वालों को इनाम दिया जाएगा।

सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह एएसपी संजय कुमार पांडेय की ओर से यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया सभी अपराधी हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर कांडों में वांछित हैं। काफी दिनों से फरार चल रहे हैं। ऐसे में इनकी गिरफ्तारी को लेकर इनाम घोषित किया गया है। उनकी ओर से आम पब्लिक से इन अपराधियों के बारे में सही सूचना देने की अपील की गयी है। कहा कि सही सूचना देने और गिरफ्तारी में मदद करने वालों को इनाम की राशि दी जाएगी। उनकी पहचान भी गुप्त रखी जायेगी।‌

इन अपराधियों पर हुई है इनाम की घोषणा :

1. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज आजाद चौक निवासी देवशंकर झा के पुत्र केशव कुमार झा के उपर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। उसके विरुद्ध मुफ्फसिल थाना में पूर्व से तीन कांड दर्ज है और पुलिस को दो कांडों में लंबे समय से उसकी तलाश है।

2. ताजपुर थाना क्षेत्र के दरगाह रोड के मो. अशरफ के पुत्र मो. साजिद ऊर्फ बबलू के ऊपर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। उसके विरुद्ध ताजपुर थाना में छह व मुफ्फसिल थाना में एक आपराधिक मामला पूर्व से दर्ज है। वह ताजपुर के दो व मुफ्फसिल थाना के एक मामले में वांटेड चल रहा है।

3. कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर वार्ड संख्या-2 के स्व. गणेश सिंह के पुत्र अंकित कुमार उर्फ आरडीएक्स के ऊपर 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। उसके विरुद्ध कर्पूरीग्राम, सरायरंजन, मुसरीघरारी व वैनी थाना में पूर्व से कुल पांच मामले दर्ज हैं। वह सरायरंजन व वैनी थाने में दर्ज मामले में वांटेड है।

4. वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाऊदनगर खिलवत के वीर बहादुर सिंह के पुत्र कर्मवीर कुमार उर्फ धर्मवीर के ऊपर 2 लाख रुपए की घोषणा की गई है। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुए करोड़ों रुपए के सोना लूट मामले में वांटेड चल रहा है।

5. दाऊदनगर खिलवत के ही बजरंगी साह के पुत्र राजा साह के ऊपर 1 लाख रुपए

6. दाऊदनगर के अलाउदिन के पुत्र मो. साहिल के ऊपर भी 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कर्मवीर कुमार उर्फ धर्मवीर के विरुद्ध गंगाब्रिज, बिदुपुर, बलिगांव, देसरी, समस्तीपुर के मुफ्फसिल व सरायरंजन थाना में पूर्व से 9 मामले दर्ज हैं। वहीं, राजा साह के विरुद्ध मुफ्फसिल व सरायरंजन में दो और मो. साहिल के विरुद्ध वैशाली के बिदुपुर, सरायरंजन व मुफ्फसिल थाना में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इन अपराधियों पर की गयी इनाम की अनुशंसा :

1. कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी निवासी हरनाथ साह के पुत्र राजा कुमार ऊर्फ राजा साह,

2. शंभूपट्टी के ही अवधेश सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह ऊर्फ छोटू सिंह,

3. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा निवासी स्व. सुरेश राय के पुत्र धर्मवीर राय,

4. कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाघी गांव निवासी कैलाश सिंह के पुत्र नीतीश कुमार

बाइट :

अपराधियों पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया अनवरत जारी रहती है। सक्रिय व कुख्यात अपराधियों की टॉप-10 सूची बनाकर उन पर इनाम घोषित किया जाता है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाती है। 

– संजय कुमार पाण्डेय, सदर-1 एसडीपीओ सह एएसपी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

7 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

8 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

13 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

21 घंटे ago