Samastipur

समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों से शराब के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने समकालीन अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में धंधेबाजों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस क्रम में विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर मुसरीघरारी स्थित बस पड़ाव के समीप छापेमारी की। इस दौरान अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया।

पकड़े गये आरोपित की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के तिसवारा वार्ड 5 निवासी स्व. मंटुन सहनी के पुत्र सोनू कुमार सहनी और वैशाली जिला के पातेपुर वार्ड 11 निवासी किशोर सहनी के पुत्र अजय कुमार के रुप में बताई गई है। उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र चौधरी ने बताया कि पकड़े गये दोनों आरोपितों के पास से 18.840 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

वहीं दूसरी ओर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर वारिसनगर थाना क्षेत्र के हांसा गांव में रंजीत महतो के झोपड़ीनुमा एक घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस दौरान पुलिस को देखते ही आरोपित फरार था। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने उक्त स्थल से 9 कार्टन और 750 एमएल के 7 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। धंधेबाज फरार है।

इधर, उत्पाद विभाग की टीम ने कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार किया। उसकी पहचान शंभूपट्टी गांव के वार्ड 29 निवासी फगुनी सहनी के रुप में बताई गई है। गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने 101.760 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

8 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

8 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

11 घंटे ago