Samastipur

विभूतिपुर के तत्कालीन निलंबित BEO पर विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश, शिक्षा विभाग के निदेशक ने दिया आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में बीपीएससी से चयनित शिक्षक के साथ साथ गलत तरीके से फर्जी लोगों को बहाल करने के मामले में खुलासे का दौर फिलहाल जिला प्रशासन व जिला शिक्षा विभाग के आपसी तालमेल न होने के कारण थम सा गया है। विदित हो कि मीडिया के माध्यम से जो भी खुलासा किया गया, उसी पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की गयी। जबकि फर्जी शिक्षक बहाली में परत दर परत खुलासा होना अभी बाकी है।

इधर विभूतिपुर प्रखंड में फर्जी तरीके से 8 बीपीएससी शिक्षकों की बहाली मामले में निलंबित विभूतिपुर के तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णदेव महतो पर विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया गया है। शिक्षा विभाग के निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) पंकज कुमार ने गुरुवार को आदेश जारी किया।

तत्कालीन निलंबित बीईओ को विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत प्रधानाध्यापकों से मिलीभगत कर 8 फर्जी बीपीएससी शिक्षकों का योगदान कराए जाने एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भी कई आरोप प्रतिवेदित किया गया था। जिसके बाद 12 दिसंबर 2024 को निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में श्री महतो से बचाव में 17 फरवरी 2024 को स्पष्टीकरण की मांग की गई थी।

इसके अनुपालन में श्री महतो ने जवाब समर्पित किया। समीक्षा के उपरांत जवाब स्वीकार योग्य नहीं पाया गया। निदेशक ने विभागीय कार्यवाही के संचालन के लिए दरभंगा प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक को संचालन पदाधिकारी एवं समस्तीपुर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को उपस्थापन पदाधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही जांच प्रतिवेदन 45 दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

8 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

11 घंटे ago