समस्तीपुर में शराब तस्कर की होली प्लानिंग पर उत्पाद विभाग ने फेरा पानी, 102 लीटर विदेशी शराब का स्टॉक जब्त
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में उत्पाद पुलिस ने अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया है। कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के शंभू पट्टी वार्ड संख्या-29 में की गई छापेमारी में 102 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। इस मामले में उत्पाद विभाग की पुलिस ने मुख्य आरोपी फगुनी सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान घर का एक अन्य सदस्य फरार होने में सफल रहा।
इसको लेकर उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पहले टीम ने सूचना की पुष्टि की और फिर झोपड़ी में छापेमारी की गई। यहां से विभिन्न ब्रांड की कुल 13 पेटी शराब बरामद हुई।गिरफ्तार कारोबारी के मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

