Samastipur

शिक्षा विभाग के आदेश को ठेंगा! समस्तीपुर के स्कूलों में अभी भी जारी है शिक्षकों के ‘डेप्युटेशन’ का खेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के निर्देशों की अवहेलना कर जिले के कई प्रखंडों में शिक्षक प्रतिनियोजन रद्द होने के बावजूद अपने मूल विद्यालय नहीं लौटे है। हद तो यह है कि विभाग के द्वारा उनके वेतन का भुगतान भी किया जा रहा है। संबंधित मामले में तत्कालीन शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक ने आदेश दिया था कि कोई भी शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर नहीं रहेंगे। बावजूद इसके समस्तीपुर जिले में कई शिक्षक अपनी जगह पर बने हुए है।

बताया गया हैं कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के प्रतिनियुक्ति रद्द किए जाने को लेकर कागजी प्रकिया पूरी कर प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी गई है। लेकिन प्रतिनियोजित शिक्षक बीआरसी से गहरी सांठ-गांठ बना कर अपने मूल विद्यालय के बजाय प्रतिनियोजित विद्यालय में ही बने हुए हैं। जबकि इससे पहले डीईओ ने प्रतिनियुक्ति पर रहे शिक्षकों को अपने मूल स्थान पर जाने का आदेश दिया था। इधर जब इस मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित सूची मांगी गयी है, रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कुछ बोल पाएंगे।

डीईओ ने सभी बीईओ से मांगी ‘डेप्युटेशन’ की रिपोर्ट :

इधर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता के द्वारा जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी कर कहा गया है कि उनके द्वारा किन-किन शिक्षकों का प्रतिनियोजन पदस्थापित विद्यालय से किसी अन्य विद्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। ऐसे शिक्षकों की सूची जल्द से जल्द जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। इसको लेकर उन्होंने संबंधित प्रतिनियुक्त शिक्षकों के प्रखंड, उनका नाम, उनके मूल विद्यालय का नाम, प्रतिनियुक्त किए गए विद्यालय का नाम, किस कारण से प्रतिनियुक्ति की गई है व प्रतिनियुक्त करने वाले पदाधिकारी के पदनाम की विस्तृत जानकारी मांगी गयी है।

सेटिंग-गेटिंग से होती है प्रतिनियुक्ति :

ध्यान रहे कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की ओर से बिना किसी ठोस कारण के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी जाती है। यानी प्रतिनियुक्ति का खेल सेटिंग के तहत होता है। शिक्षक, अधिकारी से मिलीभगत कर अपनी सुविधा अनुसार मूल विद्यालय से सुविधा वाले विद्यालय में प्रतिनियुक्ति करा लेते हैं। समस्तीपुर जिले में अब भी बहुत सारे शिक्षक मूल विद्यालय से दूसरे जगह प्रतिनियुक्ति पर हैं। इनमें कुछ शिक्षकों की ही प्रतिनियुक्ति उचित कारण से हैं, जबकि अधिकांश सेटिंग-गेटिंग के तहत प्रतिनियुक्ति का लाभ उठा रहे हैं।

विद्यापतिनगर से मामला आया है सामनें :

विद्यापतिनगर प्रखंड में शिक्षक शकील अहमद प्रतिनियोजित विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय कस्टहारा मुसहर टोल, इनका मूल विधालय प्राथमिक विद्यालय एसबीसी टोल गढ़सिसई, राजकुमार पासवान प्रतिनियोजित प्राथमिक मकतब मरवा, मूल विधालय मध्य विद्यालय कांचा एवं शिवनारायण पासवान प्रतिनियोजित विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय बिनायपुर मनियारपुर में हैं जब कि मूल विद्यालय प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर हैं। ऐसे कई शिक्षक है, जो किसी अन्य स्कूलों में प्रतिनियुक्ति करा कर प्राय: अपने मूल स्कूलों में अनुपस्थित रह रहे हैं। जबकि शकील अहमद और शिव नारायण पासवान प्रधानाध्यापक बने हुए है और वित्तीय प्रभार भी मिला है। जबकि दोनों विद्यालय में पांच-पांच शिक्षक की बहाली हो चुकी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

6 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

6 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

11 घंटे ago