Bihar

‘मेरी पत्नी से मुंह लगाने की कोशिश की’, JDU विधायक ने निगम कर्मचारियों पर बरसाई लाठियां

भागलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के ग्राउंड में जदयू विधायक गोपाल मंडल ने गुरुवार को नगर निगम के दो कर्मचारी सहित शाहकुंड के राजस्व कर्मचारी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. इससे नाराज कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया है और उस पर कार्रवाई की मांग नगर आयुक्त डॉ प्रीति और सिटी मैनेजर विनय कुमार यादव से की है. जेसीबी ड्राइवर के सहायक पिंटू कुमार ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के ग्रांउड को पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए पार्किंग बनाया गया है. गेट संकीर्ण रहने की वजह से दूसरा गेट बनाने का निर्देश एसडीओ से मिला था. ताकि गाड़ियों को अंदर आने-जाने की सुविधा मिल सके. ग्राउंड की दीवार को दो जगह जेसीबी लगाकर तोड़ दिया गया.

लाट साहब हो क्या?

गोपाल मंडल के घर की तरफ एक गेट खोला गया. जेसीबी से मलवा की सफाई करायी जा रही थी. पेड़ की टहनियों की छंटाई करने का भी निर्देश मिला था, तो उसको पूरा किया जा रहा था. तभी गोपाल मंडल हाथ में डंडा लेकर आया और पूछने लगा कि किसके परमिशन से दीवार तोड़ा है. इससे पहले की उन्हें कुछ बताते, गाली-गलौच करने के साथ जेसीबी का चाबी निकाल लिया और ड्राइवर को पिटने लगा. इसका हम वीडियो बनाने लगे, तो वह हमारी तरफ आया और तो उन्हें जब हम बताने लगे कि एसडीओ साहब का निर्देश है, तो उन्होंने हमारे ऊपर भी लाठी बरसाने लगा.

संजीव कुमार सिंह ने कहा कि हम शाहकुंड के राजस्व कर्मचारी हैं, तो उनका कहना रहा कि लाट साहब हो क्या? उन्हें भी लाठी से पिट दिया. इसके बाद सीओ को फोन पर घटना के बारे में बताया, तो वह तुरंत पहुंची.

मामले को दबाने की हो रही कोशिश

जेसीबी के ड्राइवर के सहायक पिंटू ने बताया कि वह सभी डीएम से मिलकर शिकायत करने की कोशिश की लेकिन, विधि व्यवस्था में व्यस्त रहने की बात बताकर मिलने नहीं दिया गया. जब घटना घटी, तब अंचलाधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थीं. बाद में जब उन्हें घटना की सूचना दी गई, तो वे मौके पर पहुंची. उनके सामने भी गाली-गलौच और धमकी दिया जा रहा था लेकिन, पूरे मामला को दबाने की कोशिश हो रही है. नगर निगम के घायल कर्मियों ने एससी-एसटी थाने में मामला दर्ज कराने की बात कही है.

विधायक बोले – मेरी पत्नी से कर्मचारियों ने मुंह लगाने की कोशिश की

विधायक गोपाल मंडल ने बताया कि नगर निगम कर्मियों की उनकी पत्नी सविता देवी से बहस हो गई थी. उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी से कर्मचारियों ने मुंह लगाने की कोशिश की. जब पेड़ की टहनी काटने से रोका, तो वे झगड़ा करने लगे. इसी बीच मोहल्ले की महिलाएं भी आ गईं. मैं बीच-बचाव करने गया, लेकिन कर्मी मुझसे भी उलझ गए. मैंने सिर्फ धक्का दिया, अगर डंडा चलाता तो वे गिर नहीं जाते.

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

59 मिनट ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

6 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

7 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

8 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

8 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

10 घंटे ago