Samastipur

दो बार आवासीय प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, BEO को दिये गये निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : सरकार ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षण के लिए टैग किया गया है। इस प्रशिक्षण के समापन के बाद, शिक्षकों को प्रमाण पत्र ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिये गये हैं।

हालांकि, इस प्रक्रिया के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है। कई शिक्षकों ने आदेशों का उल्लंघन करते हुए दो-दो बार प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है, जो कि निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा द्वारा जारी आदेश में इस विषय पर चिंता जताई गई है और संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

उनका कहना है कि किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। आदेश के अनुसार, जिन शिक्षकों को पहले ही प्रशिक्षण के लिए टैग किया गया है, वे सीधे संबंधित प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षण लेंगे। 15 जनवरी तक जिन शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया होगा, उनके नाम को दोबारा प्रशिक्षण के लिए टैग किया जायेगा।

ऐसे शिक्षकों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी और यदि दोहरी प्रशिक्षण की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। आदेश के अनुपालन में बीईओ को निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी शिक्षक प्रशिक्षण प्रक्रिया का दुरुपयोग न करें। जिन शिक्षकों ने इस प्रक्रिया का उल्लंघन किया है, उनकी सूची बनाकर कार्यालय को भेजने के भी निर्देश दिये गये हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

2 मिनट ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

6 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

6 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

6 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

7 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

7 घंटे ago