Samastipur

समस्तीपुर DM ने मत्स्य बीज हैचरी का किया निरीक्षण, उत्पादक हर वर्ष 18 लाख रूपये तक का कर रहा वार्षिक कमाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा व जिला मत्स्य पदाधिकारी मो. नियाज उद्दीन के द्वारा संयुक्त रूप से रोसड़ा में फुलबाबू सहनी के यहां पहुंचकर मत्स्य बीज हैचरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा फुलबाबू सहनी से मत्स्य बीज उत्पादन एवं आपूर्ति से संबंधित पृच्छा की गईं। इस दौरान फुलबाबू सहनी के द्वारा बताया गया की मेरे द्वारा रोहु, कतला, नैनी, मृगल आदि मछलियों के बीज का उत्पादन कृत्रीम प्रजनन द्वारा किया जाता है एवं जिला एवं निकटवर्ती जिलों मे स्पान, फाई एवं मत्स्य अंगुलिकाओं की आपूर्ति की जाती है।

मेरे द्वारा मत्स्य बीज उत्पादन से वार्षिक 18 लाख रूपये तक की कमाई की जा रही है एवं 12 युवाओं को रोजगार भी दिया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा श्री सहनी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अधिक-से अधिक युवाओं को मत्स्य व्यवसाय से जोड़ने को लेकर प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया। लाभुक फुलबाबू सहनी द्वारा बताया गया की मत्स्य बीज हैचरी एवं तालाब निर्माण में मत्स्य विभाग द्वारा अब तक लगभग 10 लाख रूपये अनुदान के रूप में आर्थिक मदद देकर प्रोत्साहित किया गया।

वहीं जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा शिवाजीनगर अंचल में क्रियान्वित सात निश्चय पार्ट-2 के तहत मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना का निरीक्षण किया गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी मो. नियाज उद्दीन द्वारा बताया गया की समुह में यहाँ पर तीन लाुकों द्वारा लगभग 15 एकड़ में बेकार पड़े चौर की भूमि को विकसीत कराते हुए मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है।

मत्स्य कृषक संजय सहनी, श्याम बाबु यादव एवं अशर्फी सहनी के द्वारा बताया गया की लीज पर जमीन लेकर तालाब का निर्माण करवाया गया है, जिसमें जिला मत्स्य कार्यालय से लगभग 15 लाख लाख रूपये अनुदान के रूपये प्राप्त हुए एवं 6 युवाओं को रोजगार भी दिया जा रहा है। मत्स्य पालन से वार्षिक आय लगभग 15 लाख रूपये प्राप्त किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लाभुकों को अधिक से अधिक युवाओं को मत्स्य पालन हेनु प्रोत्साहित करने एवं चौर का और अधिक विस्तार करने को लेकर निर्देश दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

26 मिनट ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

32 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

40 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

43 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

4 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

4 घंटे ago