समस्तीपुर/विभूतिपुर :- घूस लेकर आवास एप प्लस पर नाम जोड़ने के आरोप में डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी ने देशरी कर्रख के आवास सहायक सह सर्वेयर प्रशांत कुमार चौहान को सेवामुक्त कर दिया है। पत्र जारी कर बताया गया कि देशरी कर्रख वार्ड 18 निवासी सोले साह के पुत्र मंजय कुमार ने सर्वेयर के विरुद्ध 2000 से 3000 रुपये लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास ऐप प्लस पर नाम जोड़ने का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर किया था।
जब परिवादी द्वारा राशि नहीं दी गई तो उनके माता का नाम ग्रामीण आवास सहायक द्वारा नहीं जोड़ा गया। परिवाद की जांच उभय पक्ष की सुनवाई कर परियोजना पदाधिकारी सह निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन के द्वारा की गई। सुनवाई के क्रम में उस पर लगाया गया आरोप सत्य पाया गया एवं इनके बर्खास्तगी की अनुशंसा प्राप्त हुई। इसी अनुशंसा के आलोक में सर्वेयर को सेवा मुक्त किया गया है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…