Samastipur

ताजपुर में दो आवास सहायकों को लापरवाही के आरोप में समस्तीपुर DDC ने किया सेवामुक्त, अन्य आवास सहायकों में हड़कंप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर के कोठिया एवं सिरसिया पंचायत में पीएम आवास योजना के सर्वेक्षण कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरते जाने के आरोप में सेवा मुक्त कर दिया गया है। दो आवास सहायकों पर गाज गिरने से यहां के अन्य पंचायत में आवास सहायकों में हड़कंप मची हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी बारी बारी से सिरसिया एवं कोठिया पंचायत का औचक निरीक्षण कर पीएम आवास योजना सर्वेक्षण कार्य की जांच की थी। जांच के दौरान स्थानीय लोगों से ग्रामीण आवास सहायक के विरुद्ध ढ़ेर सारी अनियमितता एवं शिकायतें मिली थी। निरीक्षण में लोगों की शिकायत सही पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोठिया के आवास सहायक प्रियरौशन एवं सिरसिया के आवास सहायक पंकज कुमार को सेवा मुक्त कर दिया गया।

बीडीओ गौरव कुमार ने बताया कि आगे भी जो आवास सहायक कार्य में लापरवाही बरतते पाए जाएंगे उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीडीओ गौरव कुमार ने प्रखंड के मुरादपुर बंगरा पंचायत के वार्ड दो स्थित अनुसूचित जाति टोला में पीएम आवास योजना सर्वे का जायजा लिया। इस दौरान कई गरीब तबके के परिवार के नाम आवास योजना सर्वे में छुटे हुए पाए गए। शिकायत मिलते ही उन्होंने आवास सहायक को तलब कर अपनी मौजूदगी में पांच जरुरतमंद परिवार के नाम सर्वेक्षण सूची में जोड़वाए।

जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि पंचायत में आवास सहायक एवं विकास मित्र को साथ रहकर सुबह से शाम तक पंचायत में रहकर कार्य को करना है। सभी आवास सहायक एवं विकास मित्र को एक साथ अपने अपने पंचायत में सक्रिय रहकर एक हफ्ते के भीतर पंचायतवार सर्वेक्षण कार्य को पूरा कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस कार्य को हर हाल में अनिवार्य रूप से पूरा करना है। कोताही बरतने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने लोगों को बिचौलिए से सावधान रहने तथा किसी बिचौलिए के द्वारा नाजायज राशि उगाही किये जाने पर तुरंत इसकी सूचना देने को कहा।

Avinash Roy

Recent Posts

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

11 मिनट ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

18 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

21 घंटे ago