समस्तीपुर :- समाहरणालय सभागार में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के तत्वावधान में आयोजित ऋण वितरण कैंप “संकल्प” का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी, एलडीएम एवं डीडीएम नाबार्ड के गरिमामयी उपस्थिति में जिला में सबसे अधिक दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के 350 लाभार्थियों का रूपये 5 करोड़़ का ऋण स्वीकृत किया गया।
मौके पर उपस्थित लगभग 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरीत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा जिले के विकास में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की अहम भूमिका की सराहना की गई। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, समस्तीपुर से वरीय प्रबंधक मितेश कुमार झा एवं अधिकारी शशांक शेखर ने ऋण वितरण कैंप ” संकल्प” में भाग लिया।
दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद कौशिक ने बताया कि जिला अंतर्गत ग्रामीण बैंक के सभी शाखाओं में पहले से नियमित चल रहे गुणवत्तापूर्ण किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा वृद्धि बैंक नियमानुसार की जा रही है। सभी इच्छुक लाभार्थी वांछित दस्तावेज अपने संबन्धित शाखा प्रबंधक से संपर्क कर अपने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा वृद्धि करा सकते हैं।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…