समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा का छात्र कई दिनों से लापता है। पुलिस के अनुसार इस संदर्भ में विश्वविद्यालय छात्रावास के वार्डन एवं छात्र के भाई ने पूसा थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुम छात्र उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के चनुकी बाजार ग्राम (मझौलिया राज) निवासी रधुवंश पाण्डेय का पुत्र अनुपम पाण्डेय (26 वर्ष) है। वह विश्वविद्यालय के फूड टेक्नोलॉजी का छात्र बताया गया है। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते एक फरवरी से ही गायब है। इस संदर्भ में छात्रावास के वार्डन नवनीत कुमार एवं छात्र के भाई आदित्य पाण्डेय के आवेदन पर सनहा दर्ज किया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…