समस्तीपुर/सरायरंजन :- प्रखंड क्षेत्र के सलहा गांव में बुधवार को हैदराबाद से एक मजदूर मो. असरफ (35) का शव उसके घर पहुंचा। शव आने के साथ ही परिजनों में चित्कार मच गया। वहीं गांव में मातम छाया रहा। घर के दरवाजे पर रखा शव देखकर लोगों के भी आंख से आंसू बहते रहते।
लोगों ने बताया कि उक्त युवक दो भाई हैदराबाद में टाइल्स फैक्ट्री में काम करता था किसी काम से दोनों भाई बाजार गया था। इसी दौरान दोनों भाई 2 फरवरी को एक साथ सड़क दुघर्टना के शिकार हो गए थे। जिसमें एक भाई मो. असरफ की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी और एक भाई मो. इमरान घायल हैं। जिसमें इमरान का हाथ पैर आदि टुट गये है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मृतक युवक के घर पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा लगा रहा। शोक संवेदना जताने वालों में भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी, मो. एकरामुल हक़, मो. फ़रिदौस आलम, मो परवेज, हसरत हुसैन,अजहर इमाम, अकील अहमद,फजले रब, तनजिल इमाम, मो. तौकीर, इम्तेयाज़ अहमद, कैफी, राजू, नौशाद आदि शामिल थे।
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…