समस्तीपुर/पूसा :- पूसा प्रखंड के वैनी थाना क्षेत्र में स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री में बीते महीने हुए ब्यॉलर विस्फोट हुए 20 दिन बीत गये। लेकिन अब तक आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि मामले में विभागीय उच्च अधिकारी भी मामले में टालने वाला बयान दे रहे हैं। इससे मृतकों के परिजन चिंतित हैं।
बता दें कि बीते 15 जनवरी को वैनी बाजार-ताजपुर मुख्य पथ पर स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इस मामले में फैक्ट्री में काम कर रहे चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना के बाद कई दिनों तक उच्च अधिकारियों ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। मामले में सीओ पल्लवी कुमारी के बयान पर फैक्ट्री के मालिक व मैजेजर के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया। लेकिन उसके बाद फलाफल शून्य बताया गया है।
पूसा प्रखंड के मोहम्मदपुर कोआरी पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सिंह ने बताया घटना में जख्मी पवन कुमार ईलाज के बाद घर लौट गये हैं। लेकिन अब तक सभी लाभ से वंचित हैं। सूत्रों की मानें तो अबतक मृतक के परिवारों या घायलों को किसी भी तरह का मुआवजा की राशि नहीं मिली है। इस संदर्भ में जिले के श्रम अधीक्षक संजय कुमार ने बतया कि इस संदर्भ में कारखाना निरीक्षक मनोज कुमार ही कुछ बता सकेंगे। वहीं वैनी थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि एक प्राथमिकी सीओ की ओर से दर्ज करायी गई थी। जिसमें आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई थी। लेकिन सभी फरार हैं।
इधर भाकपा माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने आरोपितों की गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों व घायलों को समुचित मुआवजा की मांग की है। इस मामले में लोग श्रम विभाग व कारखाना निरीक्षक की कार्यशैली पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों की मानें इस घटना के बाद दोनों ही विभाग ने क्या-क्या कदम उठाया। यह कई सवालों को जन्म दे रहा है।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…