Bihar

कई दलों से चल रही बातचीत… भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। रोहतास में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि कई दलों से बातचीत चल रही है। अभी समय की कमी के कारण पटना नहीं जा पा रही हूं, लेकिन जैसे ही किसी पार्टी से अंतिम मीटिंग होगी। मैं अपनी विधानसभा सीट का ऐलान कर दूंगी। ज्योति ने ये साफ किया कि अगर किसी पार्टी से निकल नहीं मिला तो, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भी चुनाव लड़ सकती हैं।

काराकाट और डेहरी में ज्योति सिंह का सक्रियता बढ़ी है। जिसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि वो इन इन दोनों में किसी एक सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव में पति पवन सिंह के लिए काराकाट में चुनाव प्रचार किया था। मीडिया से बातचीत के दौरान पवन सिंह की पत्नी ने कहा कि वो किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी, यह बाद में ही पता चलेगा, लेकिन. चुनाव मैं निश्चित ही लडूंगी और जनता का प्यार आशीर्वाद मिला तो मैं 2025 के चुनावी मैदान जरूर उतरूंगी।

इससे पहले ज्योति ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा था कि बिहार के लिए जो काम उन्होने किया है, वो कोई और मुख्यमंत्री नहीं कर सकता। कानून व्यवस्था में सुधार लाने का श्रेय नीतीश कुमार को दिया। उन्हीं की बदौलत महिलाएं आज रात में घरों से बाहर घूम रही हैं। आपको बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। लेकिन का हार का सामना करना पड़ा था।

महागठबंधन समर्थित माले प्रत्याशी राजाराम सिंह की जीत हुई थी। वहीं एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा था। पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। महागठबंधन के राजा राम कुशवाहा ने पवन सिंह को 1 लाख 5 हजार 858 वोटों से हराया था। पवन सिंह को 2 लाख 74 हजार 723 वोट मिलें हैं, जबकी एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को 2 लाख 53 हजार 876 वोट मिले थे, जो तीसरे नंबर पर रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

2 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

3 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

6 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

6 घंटे ago