Samastipur

समस्तीपुर में AISA ने निकाला कैंडल मार्च, मेडिकल छात्रा की ह’त्या का जताया विरोध

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- वाराणसी में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही सासाराम की बेटी स्नेहा कुशवाहा की हत्या के खिलाफ शनिवार को छात्र संगठन आइसा के कार्यकर्ताओं ने शहर के पटेल स्टेडियम गोलंबर से कैंडिल मार्च निकाला। मार्च में शामिल आइसा कार्यकर्ता ‘स्नेहा को न्याय दो’, ‘स्नेहा के हत्यारोपियों को जेल में बंद करो’, ‘बेटियों की हत्या क्यों योगी-मोदी जबाब दो’ आदि नारे लगाते हुए मार्च मुख्यालय का भ्रमण करते हुए अंबेडकर स्थल पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया।

सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की। संचालन जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। सभा को संबोधित नीतीश राणा, दीपक यदुवंशी, मुकेश कुमार, धीरज कुमार, विशाल कुमार, विवेक कुमार, राजू झा, मनीषा कुमारी, मो. तौसिफ, बबलू कुमार, मो. अफरोज, हिमांशु कुमार, विक्रम कुमार, सत्येन्द्र कुमार, अमन कुमार, संगम कुमारी, महिमा कुमारी, निधि कुमार, द्रख्शां जवी, मनोज शर्मा, मो. सगीर, जीतेंद्र कुमार, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने बेटियों की सुरक्षा में विफल योगी-मोदी सरकार की आलोचना की।

नेताओं ने स्नेहा की मौत की उच्च स्तरीय जांच कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में लोकेश राज ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा का दंभ भरने वाली यूपी की योगी- मोदी सरकार रेप-हत्या की साक्ष्य मिटाने के लिए बगैर परिवार को सूचना दिए रात में शव जला देने का जघन्य कृत किया है। उन्होंने मानवता को शर्मशार करने वाली इस कृत के खिलाफ राष्ट्रपति से योगी सरकार को बर्खास्त करने के साथ ही स्नेहा को न्याय दिलाने की मांग की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

6 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

8 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

9 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

17 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

18 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

20 घंटे ago