Samastipur

पाकिस्तान को धूल चटाने को लेकर भारत तैयार, टीम इंडिया की जीत के लिए समस्तीपुर के इस मंदिर में हुआ विशेष पूजा हवन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज में आज सुपर संडे है। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महामुकाबला जारी है। प्रतियोगिता का मोस्ट अवेटिड मैच शुरू हो गया है। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच इस ‘ग्रेटेस्ट राइवलरी’ को देखने के लिए लाखों की संख्या में क्रिक्रेट प्रेमी जुट गए हैं। इस बीच हर तरफ भारत की जीत के लिए पूजा-हवन किया जा रहा है।

मिथिलांचल के सुप्रसिद्ध श्री बालेश्वर स्थान मंदिर विद्यापतिधाम के प्रांगण में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर बाबा की विशेष पूजन एवं अर्चना की जा रही है। क्रिकेट प्रेमी युवाओं ने महादेव की पूजन कर आरती की और हवन यज्ञ कर भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की। भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर उगना महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। जहां पुजारी ने विशेष मंत्रोच्चारण के साथ भारत की जीत की कामना की।

पूजा-पाठ का दौर जारी :

बता दें कि दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच जारी है। ऐसे में भारत की जीत को लेकर पूजन – पाठ और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। ऐसा ही नजारा विद्यापतिधाम मंदिर में देखने को मिला।

भारत की विजय हो :

यहां गर्भगृह में मंदिर के पंडित पुजारी व युवा क्रिकेट प्रेमियों ने विशेष पूजन अभिषेक किया और मंत्र उच्चारण के साथ उगना महादेव से प्रार्थना की है कि भारत न केवल इस मैच को बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी विजेता भी बने।

क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह :

स्थानीय युवाओं व क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत की खुशी और पाकिस्तान को हराने के लिए हवन-पूजन किया। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में अभी से ही खासा उत्साह देखा जा रहा है। क्रिकेट प्रेमी मिंटू कुमार झा, प्रवीण गिरि,संजय सिंह मुन्ना,पुकार गिरि, गोपाल गिरी,अमित गिरी,सोनू गिरी,छोटू कुमार आदि ने बताया कि जिस तरह पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराने का काम किया है। आज भी उसी तरह भारतीय टीम पाकिस्तान को धूल चटाने का काम करेगी और हम लोग आज रात में होली-दिवाली एक साथ मनाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago