Samastipur

मेरा प्रखंड, मेरा गौरव प्रतियोगिता में समस्तीपुर जिले के 9 पर्यटन स्थल को उद्योग मंत्री ने पटना में किया पुरस्कृत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- राज्य सरकार द्वारा मेरा प्रखंड, मेरा गौरव प्रतियोगिता के माध्यम से नये पर्यटन स्थलों के विकास की जो नई पहल शुरू की गई थी, उसके परिणाम के आधार पर समस्तीपुर जिले के 9 प्रखंड के धरोहरों को शुक्रवार को पटना स्थित होटल मोर्या में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया।

इसमें रोसड़ा के सोनूपुर स्थित ममता वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रसिद्ध सरस्वती मंदिर के प्रतिनिधि दीपेश झा, सरायरंजन के बरबटा देवी पट्टी, मोहीउद्दीन नगर के तेतारपुर, पूसा में वैनी, बिथान का सीएचसी, विभूतिपुर के कल्याणपुर उत्तर स्थित दैता पोखर, पटोरी का दक्षिणी धमौन, मोहनपुर का बाबा हरि स्थान माधोपुर एवं विद्यापतिनगर का बढ़ौना गांव के प्रतिनिधियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

योजना में आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये फोटो और वीडियो प्रतियोगिता भी की ग‌ई थी। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा शुरू की गयी प्रतियोगिता ‘मेरा प्रखंड, मेरा गौरव के द्वारा वैसे पर्यटन स्थलों को चिह्नित किया गया है जो अब तक पर्यटन की दृष्टि से ओझल हैं। प्रतियोगिता पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित की गई थी। प्रत्येक प्रखंड से एक प्रतिभागी अपने प्रखंड के अंदर किसी ऐसे स्थल की पहचान करके उसे अपलोड किए जो अब तक अनदेखा रहा है और वह स्थल पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

10 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

10 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

11 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

12 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

16 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

22 घंटे ago