Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल के कलाकारों को ओडीशी नृत्य में पुरस्कार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- दानापुर मंडल की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दानापुर में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम के कलाकारों ने भी हिस्सा लिया और अपने अद्वितीय प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समस्तीपुर मंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ओडीशी नृत्य को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को प्राप्त करने पर समस्तीपुर मंडल के कलाकारों ने अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि यह पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

इस अवसर पर मरेप्र, समस्तीपुर विनय श्रीवास्तव ने विजेता टीम को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। मरेप्र ने कहा कि समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम की यह उपलब्धि प्रशंसनीय है और हम उनकी भविष्य की उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। उल्लेखनीय है कि इस समारोह का आयोजन दानापुर मंडल की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

50 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

10 घंटे ago