समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- प्रखण्ड के कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 10 का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने रीबन काट कर किया। वहीं इस मौके पर उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा, जिला पार्षद सुनीता शर्मा, राहुल सिंह, शुभम सिंह, सत्यसंध भारद्वाज व ललन कुमार ईश्वर आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। इससे पूर्व उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने 2 मिनट का मौन रखकर महंत सुरेश झा के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।
उद्घाटन मैच पवन इलेवन चकदौलत और शांति निकेतन बलिया के बीच खेला गया। जिसमें पवन इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। इस प्रकार पहले बल्लेबाजी करते हुए शांति निकेतन बलिया की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट पर 307 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जिसका पीछा करने उतरी पवन की टीम ने 18 ओवर 2 गेंद में 244 रन पर ऑल आउट हो गयी, और शांति निकेतन बलिया की टीम 63 रन से विजय प्राप्त करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गयी।
इस मैच के बेस्ट प्लेयर सोनू हुए जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 चौका और 12 छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाये और अपने टीम को 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट भी लिये। इन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अतिथि डॉक्टर ओम प्रकाश के द्वारा दिया गया। मैच के दौरान अम्पायर की भूमिका में आसिफ सौहेल एवं सद्दाम हुसैन थे। उद्घोषक का कार्य अंकित ईश्वर एवं नीरज राज ने किया। वहीं स्कोरिंग का कार्य रंकज शर्मा एवं निरंजन महतो ने किया।
आगत अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के पुरुषोत्तम भारद्वाज, रामभद्र भारद्वाज, निरंजन झा, नीरज राज ने किया। मौके पर मनोज ईश्वर, अरविंद कुमार लालू, विवेक शर्मा, त्रिलोकी मेहता, जितेन्द्र ईश्वर, सुनील सिंह, अभिषेक चौधरी, शिवम सिंह, सुजीत चौधरी, चंदन कुमार, सौरभ चौधरी, नीलेश भारद्वाज, सुधांशु भारद्वाज इत्यादि मौजूद थे। आयोजन समिति के द्वारा बताया गया कि अगला मैच बंटी 11 ताजपुर एवं चिरंजीवीपुर के बीच खेला जाएगा।
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…