Samastipur

केस में गवाही देने पर ह’त्या के प्रयास व लूट के मामले में एक गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : केस में गवाही देने पर हत्या के प्रयास व लूट के एक मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनाथपुर छतौना के श्याम ठाकुर के पुत्र रमण कुमार उर्फ रावण के रूप में हुई है। उसके खिलाफ रामनाथपुर छतौना के ही विवेकानन्द ठाकुर के पुत्र पुष्परंजन कुमार के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। जिसमें उसने बताया था कि घटना के दिन वह और उसके चाचा वेदानन्द ठाकुर खेत देखने जा रहे थे।

इसी दौरान अभियुक्त व नामजद अन्य लोगों ने घेरकर हत्या की नियत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वह सभी लोग किसी केस मामले में उसके गवाही देने से नाराज थे और इसी बात को लेकर उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान उन लोगों ने उनके चाचा के जेब से नगद व गले से सोने का चेन छीन लिया था। इसके बाद सदर अस्पताल में जख्मी हालत में उन्हें भर्ती कराया गया था। इसके बाद मुफस्सिल थाने में इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

12 घंटे ago