Samastipur

भारतीय खाद्य निगम किसानों से खरीदेगा 2425 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं, 48 घंटे के अंदर सीधे खाते में होगा भुगतान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : भारतीय खाद्य निगम, समस्तीपुर के अंतर्गत गेहूं खरीद केंद्र भिरहा पश्चिम, रोसड़ा में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूं खरीद के लिए किसानों के साथ संवाद, ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों से नये वित्तीय वर्ष में गेहूं खरीद को लेकर चर्चा हुई। भिरहा पंचायत, रोसड़ा में बने गेहूं क्रय केंद्र में भारतीय खाद्य निगम किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य रुपये 2425 रुपये की दर से गेहूं खरीद का निर्धारण किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय खाद्य निगम, समस्तीपुर के प्रतिनिधि कुंदन कुमार, सहायक श्रेणी-2 और प्रकाश कुमार, सहायक श्रेणी-2 की उपस्थिति में भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेहूं खरीद से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। गेहूं खरीद केंद्र भिरहा पर 15 मार्च 2025 से गेहूं खरीद प्रारंभ हो जाएगी।

फसल का भुगतान 48 घंटे के अंदर सीधे खाते में होगा :

भारत सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2425 रुपये निर्धारित किया है। जो पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ सौ रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। किसानों को यह भी जानकारी दी गई कि गेहूं की खरीद सिर्फ रजिस्टर्ड किसानों से ही की जाएगी।

साथ ही फसल का भुगतान 48 घंटे के अंदर सीधे किसानों के खाते में कर दिया जाएगा संवाद कार्यक्रम में किसानों से सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का अनुरोध किया गया। साथ ही गेहूं अधिप्राप्ति के लिए ऑन स्पॉट किसानों का पंजीकरण भी किया गया। मौके पर नवल झा, कृष्ण कुमार राय, विनय कुमार, हरिओम कुमार, तरुण कुमार के अलावे दर्जनों किसान मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

3 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

7 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

8 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

9 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

9 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

11 घंटे ago