Samastipur

समस्तीपुर SP ने दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाने के विभिन्न मामलों की गहनता से जांच करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने डीएसपी विवेक कुमार शर्मा से क्षेत्र के सभी थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने, फरार चल रहे वारंटी, शराब माफिया सहित अन्य मामले में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निदेश दिया।

न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, समय से गश्ती व वाहन चेकिंग करने का आदेश दिया। अनुमंडल कार्यालय में बेहतर सुविधा को लेकर डीएसपी से चर्चा करते हुए कार्यालय में विभिन्न कमियों के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने गिरफ्तारी डायरी, केस डायरी, लूट, डकैती, चोरी, गोली कांड की डायरी को भी बारीकी से देखा।

उन्होंने प्रेस को बताया की अनुमंडल पुलिस कार्यालय में क्या संसाधन उपलब्ध कराया जाए जिससे बेहतर कार्य किया जा सके इसे लेकर निदेश दिया गया है। आने वाले समय में कार्यालय और बेहतर होगा। निरीक्षण के दौरान कुछ रिकॉर्ड में कमी मिली है उसे लेकर पदाधिकारी को निर्देश दिया। इससे पहले एसपी को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

3 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

11 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

11 घंटे ago