Samastipur

समस्तीपुर में बजरंग दल के सदस्यों ने तस्करी के लिए ले जाये जा रहे मवेशी लदे ट्रक को पकड़ा, फायरिंग करते भाग निकले तस्कर !

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर में बजरंग दल के सदस्यों ने तस्करी के लिए ले जाये जा रहे मवेशी से लदे एक ट्रक को जप्त कर पुलिस के हवाले किया है। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के NH-28 का है। इस दौरान पशु तस्कर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी की पशु तस्कर ट्रक से पशु को तस्करी के लिए ले जा रहे है। जिसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसी बीच पशु से लदी ट्रक आ रही ट्रक को रोकने की कोशिश की। इस दौरान तस्करों ने फायरिंग कर दी। दो मवेशी लदा ट्रक फरार हो गया जबकि एक ट्रक को लोगो ने पकड़ लिया। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक और तस्कर मौके से फरार हो गया। एक ट्रक पर लदे 31 पशु को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने सभी पशु को गौशाला को सुपुर्द कर दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस संबंध में बजरंग दल कार्यकर्ता का बताना है कि पिछले डेढ़ महीने से उनलोगों को पशु तस्करी की सूचना मिल रही थी। हर बार तस्कर रूट बदल कर निकल जा रहे थे। कल उन्हें सूचना मिली की पशु से लदी तीन ट्रक दलसिंहसराय होकर गुजरेगी। इसी सूचना पर उनलोगों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया। लेकिन तस्कर फायरिंग करते हुए दो ट्रक के साथ फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी पशुओं को जप्त कर गौशाला को सुपुर्द कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

10 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

10 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

11 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

11 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

17 घंटे ago