Samastipur

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में आठ विषयों में पीजी की होगी पढ़ाई

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के लिए गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। लंबे समय से लंबित कॉलेज में पीजी की पढ़ाई की मांग पूरी हो पायी। अब वीमेंस कॉलेज में सत्र 2025-27 से आठ विषयों में पीजी की पढ़ाई होगी।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में विद्वत परिषद् की हुई बैठक में वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, संगीत, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र (कुल आठ विषयों) में पीजी की पढ़ाई को सत्र 2025-27 से स्वीकृति दी गयी है।

इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रभारी प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कुलपति के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कुलपति के इस निर्णय से यहां कि न केवल अध्ययनरत छात्राएं, बल्कि समस्तीपुर और आसपास के जिलों के दूरदराज की छात्राएं अधिक लाभान्वित होंगी। महाविद्यालय परिवार कुलसचिव प्रो. अजय कुमार पंडित सहित विद्वत परिषद् के सभी विद्वान सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करता है।

बता दें कि प्रधानाचार्य द्वारा लगातार पत्राचार और व्यक्तिगत रूप से इसमें की गई पहल का ही नतीजा है कि वीमेंस कॉलेज को पीजी की पढ़ाई की स्वीकृति मिली है। वह हर मंच से हर बैठक में इस मुद्दे को उठाती रही हैं। एक सप्ताह पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्या की मांग आवेदन पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी द्वारा गठित पांच सदस्यीय निरीक्षण दल ने प्रो. अशोक कुमार मेहता के नेतृत्व में भौतिक सत्यापन के लिए वीमेंस कॉलेज का दौरा किया था।

उल्लेखनीय है कि इस कॉलेज की छात्राओं और अभिभावकों की भी लंबे समय से यह मांग रही है कि इस कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू हो। इस दौरान, कॉलेज के आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ विजय कुमार गुप्ता ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा, कि यह नैक टीम की भी अनुशंसा थी। इससे महाविद्यालय के रैंकिंग में सुधार होगा।

महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी कुलपति के सकारात्मक निर्णय के लिए धन्यवाद दिया। और आशा व्यक्त की कि अन्य विषयों की पढ़ाई भी जल्द शुरू होगी। प्रो. अरूण कुमार कर्ण, प्रो सोनी सलोनी, प्रो. सुरेश साह, डॉ मधुलिका मिश्रा, प्रो. फरहत जबीन, डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ कविता वर्मा, डॉ स्मिता कुमारी, डॉ. नीतिका सिंह, डॉ. कुमारी अनु, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ रेखा कुमारी, डॉ स्वीटी दर्शन, डॉ सुमन कुमारी, डॉ पूनम कुमारी, डॉ शबनम कुमारी, डा लालिमा सिन्हा आदि शिक्षकों ने कुलपति के प्रति आभार प्रकट किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

5 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

5 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

7 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

10 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

20 घंटे ago