समस्तीपुर :- कर्पूरीग्राम पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर कर्पूरी जी ने अपना जीवन जनता की सेवा में समर्पित किया। एक बार मुख्यमंत्री और दो बार उपमुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने संपत्ति अर्जित नहीं की। उनके सपनों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साकार कर रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर की धरती पर आकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
शुक्रवार को कर्पूरीग्राम में कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर आयोजित कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ये बातें कहीं। इससे पहले उन्होंने जननायक के स्मृति भवन और गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी कॉलेज स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मैट्रिक की परीक्षा में अंग्रेजी विषय में पास करने की अनिवार्यता समाप्त करना कर्पूरी ठाकुर की भविष्य की सोच थी। वहीं, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर को बधाई संदेश भेजा है श्रद्धांजलि दी है। रामनाथ ठाकुर ने अपने एक्स हैंडल पर इसे डाला है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…
बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…
समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…
समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…
कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…