समस्तीपुर/विभूतिपुर :- कृषि बागवानी में बिहार स्तर पर अपना नाम रौशन करने वाले विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर मिल्की निवासी किसान उज्जवल कुमार झा इस बार गणतंत्र दिवस परेड के विशिष्ट अतिथि के रूप में साक्षी बनेंगे। इसके लिए उन्हें उद्यान विभाग की ओर से ट्रेन का टिकट भी उपलब्ध कराया गया है। वह 26 जनवरी को पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 25 जनवरी को दिल्ली पहुंचकर पीएम से मिलेंगे और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में विशिष्ट अतिथि के तौर पर साक्षी बनेंगे।
इसकी पुष्टि करते हुए प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अपने प्रखंड क्षेत्र का उज्जवल कुमार झा एक प्रतिभाशाली किसन है, जिन्होंने सब्जी व बागवानी के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की है। मिल्की के अमरनाथ झा व विभा देवी के पुत्र किसान उज्जवल कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह उससे पूर्व वर्ष 2022 में बागवानी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने को लेकर कृषि मंत्री से सम्मानित हो चुके हैं। वही 2024 के बागवानी महोत्सव में वह मुख्यमंत्री से भी सम्मानित हो चुके हैं। उनके इस उपलब्धि पर प्रखंड के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक…
बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…
समस्तीपुर : जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन…
समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…