Bihar

20 साल से केंद्र से लेकर बिहार की राजनीति को नचा रहे नीतीश, आनंद मोहन के बयान से सियासी हलचल तेज

मकर संक्रांति के अवसर पर जेडीयू सांसद लवली आनंद और राजद के बागी विधायक चेतन आनंद के सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दही चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे. पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयान कहा कि सीएम नीतीश कुमार पिछले 20 साल से केंद्र से लेकर बिहार की राजनीति को नचा रहे हैं और अभी भी नचा रहे हैं और आगे भी नचायेंगे.

नीतीश कुमार ही सत्ता में रहेंगे-पूर्व सांसद

उनसे पूछा गया क्या बिहार में परिवर्तन होगा? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि कुछ नहीं नीतीश कुमार बिहार से लेकर केंद्र की राजनीति को नचा रहे हैं, 20 साल से आगे भी नचायेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही सत्ता में रहेंगे. आगे विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में रहेंगे.

पशुपति पारस की लालू यादव से मुलाकात पर बोले आनंद मोहन

पशुपति पारस की लालू यादव से मुलाकात पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि जिन्होंने मुलाकात किया उनसे पूछिए, जिनसे से मुलाकात हुई है उनसे पूछिए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चेतन आनंद आवास पर पहुंचे

राजद के बागी विधायक चेतन आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से उनके आवास पर मकर संक्रांति के भोज में शामिल होने पर खुशी जाहिर किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहुंचे थे, हमें आशीर्वाद दिया. हमें बहुत अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का भोज है निश्चित तौर पर उसमें मुख्यमंत्री का आना बहुत बड़ी बात है.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

3 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

3 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

3 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

11 घंटे ago