समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत जनकपुर गांव में आजाद चौक के समीप शनिवार की शाम करीब 7 बजे एनएच-28 किनारे रखे गए पेट्रोल व डीजल के डब्बे में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपट ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। स्थिति अनियंत्रित होते देख लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। मौके पर दलसिंहसराय व उजियारपुर से अग्निशमन दस्ता पहुंचा। उसके बर्फ आग पर काबू पाया जा सका।
स्थानीय लोगों में चर्चा है कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से तेल टैंकरों से तेल चोरी कर स्टोरेज किया जाता है। शनिवार शाम भी एक टैंकर पेट्रोल निकाल कर गोदाम से निकला ही था कि अचानक गोदाम में आग लग गयी। लोगों की माने उक्त अवैध धंधा को छुपाने के लिए उक स्थान को इकरी और बांस का घेरा बना रखा जाता था।
इस बीच गनीमत रही कि उक्त गोदाम के आसपास घर नहीं रहने से ज्यादा क्षति नहीं पहुंची। परंतु यहां एक बड़ी हादसे होने से इन्कार नहीं किया जा सकता था। इधर उजियारपुर थाना के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें किसी ने झोपड़ी में अगलगी होने की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। बता दें की NH-28 पर सातनपुर से लेकर बंगरा थाना के पास तक अवैध तेल कटिंग का काम वर्षों से चल रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन इसपर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…
समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…