Samastipur

समस्तीपुर ट्रैफिक पुलिस ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के बारे में दी जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समस्तीपुर ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विशेष अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई। ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक थाने के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती है, खासकर हेड इंजरी के कारण। हेलमेट पहनने से सिर की चोटों से बचा जा सकता है और जान बचाई जा सकती है। डीएसपी आशीष राज ने बताया कि उनका उद्देश्य हेलमेट के महत्व को समझाना और लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हेलमेट सिर्फ कानून के डर से नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए पहनना चाहिए।

इस कार्यक्रम के तहत ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट लगाने का संदेश दिया। इधर ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया की 20 जरूरतमंदों को हेलमेट दिया गया है, आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा। थानाध्यक्ष ने लोगों को बिना लाइसेंस वाहन न चलाने, दुपहिया वाहन बिना हेलमेट के न चलाने तथा चौपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट लगाने तथा अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन करने की जानकारी प्रदान की।

Avinash Roy

Recent Posts

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

14 मिनट ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

18 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

24 घंटे ago