Samastipur

ठंड के मौसम में हड्डी व जोड़ों के दर्द का रखें खास ख्याल, समस्तीपुर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमणि ने दी खास सलाह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : ठंड के मौसम में बड़ी संख्या में लोग हड्डियों व जोड़ों के दर्द की समस्या से ग्रस्त होते हैं। तापमान में कमी के कारण नसें सिकुड़ने लगती हैं और विटामिन-डी की कमी के कारण हड्डियों और जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। हड्डियों में लचीलेपन की कमी हो जाती है। इस कारण जोड़ों में अकड़न आ जाती है। इसलिए सर्दियों में लोगों को अपने जोड़ों व हड्डियों का खास ख्याल रखना चाहिए। यह जानकारी शहर के डॉ. आरपी मिश्रा हाॅस्पीटल के सामनें कुशवाहा रोड में स्थित चंद्रा आर्थो, ट्राॅमा एंड स्पाईन सेंटर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमणि राय ने दी।

डॉक्टर के द्वारा लगाया जाता है निःशुल्क मेडिकल कैंप :

बता दें कि चंद्रा आर्थो, ट्राॅमा एंड स्पाईन सेंटर हड्डी, जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ सर्जन के लिये जाना जाता है। समय-समय पर यहां के डाॅक्टर चंद्रमणि राय के द्वारा समाजसेवा के हीत में कार्य करते हुए निःशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया जाता है। इतना ही नहीं, निःशुल्क चेकअप के अलावे डॉ. चंद्रमणि राय के द्वारा निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराया जाता है।

डॉक्टर ने कहा- “मानव सेवा के नाम पर दे रहे मेडिकल सेवाएं”

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमणि राय ने कहा की चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर अस्पताल मानव सेवा के नाम पर मेडिकल सेवाएं दे रहा है। इसका मिशन लोकसेवा करना है। हर महीने हाॅस्पीटल के द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जा रहा हैं।

डाॅक्टर ने दिया सलाह :

डॉ. चंद्रमणि राय ने कहा कि आज समाज में जोड़ों के दर्द व हड्डियों में कमजोरी आने जैसे लक्षण बढ़ते हैं। रीढ़ की हड्डी व घुटनों के दर्द वाले लोग अधिक पीड़ित हैं। घुटनों की समस्या के कई कारण जैसे चोट लग जाना, यूरिक एसिड, जोड़ों में ग्रीस कम हो जाना, जोड़ जाम हो जोना, कैल्शियम की कमी कारण हड्डियां कमजोर हो जाना। उन्होंने कहा कि हड्डियां कमजोर होने कारण जल्दी टूट सकती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने शरीर का विशेष ध्यान रखने के लिए अच्छी से अच्छी खुराक का उपयोग करना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

11 घंटे ago