समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती सब्जी मंडी के पास NH-28 पर बाइक सवार व्यक्ति को एक अन्य बाइक सवार युवक के द्वारा पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया गया जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मोरवा डीह निवासी वैजनाथ साह के रूप में की गयी है।
बताया गया है कि किसी काम से वह सब्जी मंडी गये थे जहां से घर लौट रहे थे। इसी बीच पीछे से एक अन्य बाइक सवार के द्वारा ठोकर मार दी गयी जिसमें उनकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…